शानदार‘ ने पहले दिन कमाए 13.10 करोड़ रुपये

October 24, 2015 | 03:11 PM | 2 Views
shaandaar-first-day-collection-niharonline

एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस आलिया की दशहरा पर रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘शानदार‘ ने अपने पहले दिन 13.10 करोड़ रुपये की कलेक्शन की है।इस फिल्म को निर्देशक विकास बहल ने बनाया है। गुरुवार को रिलीज हुई शाहिद कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘शानदार‘ को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

यह शाहिद और आलिया की ओपनिंग डे पर सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म भी है। बताया जा रहा है कि यह पहले दिन सर्वाधिक कमाई करने वाली इस साल की 6वीं फिल्म है। प्रमोशन और डिस्ट्रीब्यूशन को मिलाकर ‘शानदार‘ की कुल लागत 62 करोड़ रुपये थी।

लगभग 35 प्रतिशत इसके निर्माता सैटेलाइट, म्यूजिक और बाकी राइट्स के जरिए कमा चुके हैं। फिल्म ‘शानदार‘ में सना कपूर, सुषमा सेठ, पकंज कपूर, निक्की अनेजा वालिया और संजय कपूर जैसे सितारे अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म में आलिया और शाहिद की केमेस्ट्री देखने लायक है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय