बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना जन्मदिन मना रही हैं।दीपिका का जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ। दीपिका पादुकोण बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी है।बतौर मॉडल दीपिका ने अपना करियर शुरू किया। कॉलेज लाईफ में ही दीपिका ने अपनी पर्सनालिटी को पहचान लिया था जिस वजह से उन्होंने मॉडलिंग में अपना करियर बनाने का निर्णय लिया।
दीपिका ने लिरिल, डाबर, क्लोज-अप, टूथपेस्ट और लिम्का जैसे प्रोडक्ट्स के लिए मॉडलिंग की। यही नहीं भारत के ज्वैल्स आफ इंडिया का ब्रांड प्रतिनिधित्व भी उन्होंने किया। यही नहीं मेबिलिन ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता भी बनाया। 5 वें किंगफिशर वार्षिक फैशन पुरस्कार समारोह में दीपिका को शीर्ष मॉडल के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यही नहीं किंगफिशर स्वीम सूट कैलेंडर के लिए उन्हें एक मॉडल के तौर पर चुना गया।
बाद में इसी वर्ष उन्होंने आईडिया, जी फैशन पुरस्कार में दो ट्राफियां, फीमेल मॉडल आफ द ईयर और फ्रेश फेस आफ द इयर के पुरस्कार मिले।दीपिका पादुकोण हाल ही में ‘बाजीराव मस्तानी‘ फिल्म में नजर आई थी।इस फिल्म के बाद उनका नाम मधुबाला और माधुरी जैसी अभिनेत्रियों की गिनती में गिना जाता है। दीपिका पादुकोण इस ज़माने की एक मशहूर कलाकार है। दीपिका की सबसे पहली फिल्म ‘ओम शांति ओम‘ थी। इस फिल्म ने दीपिका को अच्छी पहचान दिला दी थी। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख़ खान ने काम किया था।
दीपिका पादुकोण ने अपने करियर में ‘ओम शांति ओम‘,बचना ऐ हसीनो, चांदनी चैक टू चाइना,बिल्लू, लव आज कल, कार्तिक कॉलिंग कार्तिक, हाउसफुल, लफंगे परिंदे , दम मारो दम , आरक्षण , कॉकटेल , रेस 2 , ये जवानी है दीवानी , चेन्नई एक्सप्रेस , रामलीला , हैप्पी न्यू ईयर और बाजीराव मस्तानी में अच्छा प्रदर्शन किया है।