42 साल के हुए फरहान अख्तर,बहुमुखी प्रतिभा के हैं धनी

January 09, 2016 | 01:44 PM | 2 Views
happy-birthday-farhan-akhtar-niharonline

बहुमुखी प्रतिभा के धनी फरहान अख्तर का जन्म मुंबई में 09 जनवरी 1974 को हुआ था।फरहान अख्तर के पिता जावेद अख्तर जाने-माने शायर, गीतकार और पटकथा लेखक है।फरहान अख्तर की मां हनी इरानी स्क्रीन रायटर है।अपने करियर के शुरूआत दौर में फरहान अख्तर ने लम्हें और हिमालय पुत्र जैसी फिल्मों का सह निर्देशन किया।

साल 1999 में फरहान अख्तर ने रितेश सिद्धवानी के साथ मिलकर एक्सल इंटरटेनमेंट बैनर की स्थापना की जिसके तहत उन्होंने वर्ष 2001 में ‘दिल चाहता है‘ का निर्माण किया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 2004 में फरहान अख्तर ने फिल्म ‘लक्ष्य‘ का निर्देशन किया।

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और ऋतिक रौशन ने मुख्य भूमिका निभायी थी। वहीं 2006 में फरहान अख्तर ने शाहरुख खान को लेकर ‘डॉन‘ की रीमेक बनायी। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। इसके साथ ही फरहान ने रॉकऑन,लक बाइ चांस, कार्तिक कालिंग कार्तिक और गेम जैसी कुछ फिल्मों का निर्माण किया।

वर्ष 2011 फरहान अख्तर के करियर का अहम वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष फरहान अख्तर निर्मित फिल्म डॉन 2 और जिंदगी ना मिलेगी दुबारा ने बॉक्स ऑफिस पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग‘ से बतौर अभिनेता फरहान अख्तर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली।भाग मिल्खा भाग ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। इसके साथ हीं फरहान ने फिल्म ‘दिल धड़कने दो‘ में भी बेहतरीन अभिनय किया। जबकि 8 जनवरी 2016 को रिलीज हुई फिल्म ‘वजीर‘ में अपने अभिनय को लोहा मनवा दिया।

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय