30 साल के हुए रणवीर

July 06, 2015 | 05:05 PM | 1 Views
ranveer_singh_birthday_niharonline

फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने वाले अभिनेता रणवीर सिंह आज 30 साल के हो गए है।रणवीर आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं।अपने मस्तमौला स्वभाव के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले रणवीर सिंह के फैंस की कमी नहीं है। बैंड बाजा बारात से दिल धड़कने दो तक, फिल्म दर फिल्म अपने अभिनय की छाप छोड़ते हुए, आज रणवीर सिंह नई पीढ़ी के लिए रोल मॉडल बन गए हैं।मुबंई में जन्मे रणवीर सिंह हमेशा से ही अभिनेता बनना चाहते थे लेकिन कॉलेज के दिनों में उन्हें लगा की अभिनय का ख्याल छोड़ देना चाहिए।और उन्होंने लेखन की ओर लक्ष्य केंद्रित किया। इंडियाना युनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री करते वक्त रणवीर फिर से अभिनय की ओर आकर्षित हुए और वापस भारत में आने के बाद उन्होंने मुख्य किरदारों के लिए हिन्दी फिल्म उद्योग में ऑडिशन देने शुरू किए।और आज रणवीर कामयाबी की बुलंदियों पर हैं। 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय