रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है।बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी भाई-बहन के प्यार को बखूबी दिखाया गया है। रक्षा बंधन स्पेशल में हम आपको उन्हीं फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें एक्टर और एक्ट्रेस ने भाई-बहन ने दिल छू लेने वाला रोल निभाया।
छोटी बहनः भाई-बहन के प्यार के मजबूत डोर पर बनी इस फिल्म का गाना आज भी लोगों की जुबां पर है। ‘भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना‘ ये गाना तो आपको याद तो होगा हीं। ये गाना इसी फिल्म का है।1959 में आई इस फिल्म में बलराज साहनी और नंदा ने भाई-बहन का किरदार निभाया था जो आज भी लोगों को याद है।
दिल धड़कने दोः अभी हाल हीं में आई इस फिल्म में भी भाई-बहन के रिश्ते को बखूबी दिखाया गया है इस फिल्म में रणबीर सिंह ने भाई का रोल प्ले किया है तो वहीं प्रियंका चोपड़ा ने बहन का किरदार निभाया है। फिल्म में दोनों को देखकर ये नहीं कहा जा सकता कि ये दोनों रियल में भाई-बहन नहीं है।
अग्निपथः भाई-बहन के प्यार को फिल्म अग्निपथ में भी दिखाया गया है। इस फिल्म में रितिक रोशन ने ऐसे भाई का किरदार निभाया था जो बचपन में ही अपनी मां से बिछुड़ गया था। बाद में भाई रितिक अपनी बहन को वेश्यावृति करवाने वालों के चंगुल से बचाता है। इनका ये दर्द भरा रिश्ता आंखे नम करने वाला था।ऋतिक रोशन स्टारर अग्निपथ में उनका बहन के प्रति प्यार देखकर किसी का भी दिल पिघल जाए। फिल्म में ऋतिक अपने छोटी बहन शिक्षा को बहुत प्यार करते हैं, जो बचपन में उनसे बिछड़ जाती है। इसके बाद जब वे उससे मिलते हैं तो उसे हर खुशी देने की कोशिश में जुट जाते हैं।
फिजाः फिल्म फिजा में रितिक रोशन और करिश्मा कपूर भाई बहन के किरदार में थे। दंगों में खोए अपने भाई को करिश्मा खोजती हैं और उन्हें ये पता चलता है कि रितिक आतंकवादियों का साथ देते हैं। वो उसे कुछ समय के लिए घर वापस भी लाती हैं। फिल्म के क्लाइमेक्स में पछताते हुए रितिक अपनी बहन से उन्हें मारने को कहते हैं।
माय ब्रदरः फिल्म माय ब्रदर में भी भाईःबहन के रिश्ते को दिखया गया है। इस फिल्म में जूही चावला अपने भाई संजय सूरी की ताकत बनती हैं। कभी मशहूर रहे संजय को एड्स हो जाता है और समाज से उसे उपेक्षा मिलती है जब उनकी बहन जूही उनके साथ खड़ी रहती हैं।इस फिल्म एक बहन हर पल,हर समय अपने भाई का साथ देती नजर आती है।
हरे रामा हरे कृष्णाः 1971 में बनी इस फिल्म में देव आनंद की बहन का किरदार जीनत अमान ने निभाया था। अपनी अच्छी लाइफस्टाइल के लिए जीनत अपने परिवार को छोड़ देती है। तब देव आनंद अपनी बहन को सही रास्ते पर लाने उसे ढूंढने जाते हैं। उनकी कभी हार न मानने की खूबी ऐसी है जो हर भाई-बहन में होनी चाहिए ताकि मुश्किल से मुश्किल वक्त में भी वो एक दूसरे का साथ न छोड़ें।
जोशः बॉलीवुड की एक और चर्चित फिल्मी भाई-बहन की जोड़ी रही थी फिल्म जोश में शाहरुख और ऐश्वर्या की जोड़ी। फिल्म में एसआरके एक बहन पर जान छिड़कने वाले भाई बने थे जो हर हाल में अपनी बहन की सुरक्षा चाहता है। वहीं ऐश भी ऐसी बहन बनीं थीं जो अपने भाई से डरती तो है लेकिन खुद को भाई के दुश्मन के भाई से प्यार करने से नहीं रोक पाती।
हम साथ-साथ हैंः फिल्म हम साथ-साथ हैं नीलम ने बहन का रोल निभाया था। इस फिल्म नीलम अपने तीन भाईयों की प्यारी बहन बनीं थी।
काई पो चेः सुशांत सिंह राजपूत की डेब्यू फिल्म ‘काई पो चे‘ में अमृता पुरी उनके बहन के किरदार में नजर आई थी। इस फिल्म में भाई-बहन के प्यार को बखूबी दिखाया गया। दोनों की खट्टी-मीठी नोंक-झोक में उनकी बॉन्डिंग साफ झलकती थी।
भाग मिल्खा भाग: मिल्खा सिंह की लाइफ पर बनी फिल्म भाग मिल्खा भागष में भी भाई-बहन के बंधन की अटूट डोर नजर आई। फिल्म में दिव्या दत्त, फरहान अख्तर की बड़ी बहन बनी। दोनों के प्यार को देखकर किसी की भी आंखे भर आएं।