कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 3‘ का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म के पहले पोस्टर में इसकी स्टार कास्ट अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, लीसा हैडन, जैकलीन फर्नांडीज और नरगिस फखरी स्पोर्टी मूड में दिखाई दे रहे हैं। ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
साजिद फरहाद के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2010 में रिलीज हुई ‘हाउसफुल‘ का तीसरा पार्ट है। फिल्म का दूसरा पार्ट 2012 में रिलीज हुआ था। पहले पार्ट में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के साथ अर्जुन रामपाल, दीपिका पादुकोण, लारा दत्ता और जिया खान अहम रोल में थे।
दूसरे पार्ट में अक्षय, जैकलीन और रितेश के साथ जॉन अब्राहम, श्रेयश तलपड़े, असिन और जरीन खान अहम किरदार में थे। खबरों की मानें तो तीसरे पार्ट में ‘हीरोपंती‘ फेम एक्ट्रेस कृति सेनन भी नजर आ सकती हैं।
फिल्म अगले साल 3 जून को रिलीज होगी। फिल्म के बाकी दोनों पार्ट की तरह इस बार भी ये फिल्म काफी मजेदार होगी। मगर दर्शकों को इसके लिए इंतजार करना होगा।







