एक दिन पहले खबर आई थी कि बॉलीवुड की हॉट और फैशनेबल अभिनेत्री सोनम कपूर बॉलीवुड के हॉट और हैंडसम हंक के साथ रोमांस करती दिखेंगी। निर्देशक अश्विनी धीर ने अपनी फिल्म ‘हैपी न्यूज‘ के लिए सोनम कपूर को साइन किया गया है। लेकिन आधाकारिक सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि यह पूरी तरह से अफवाह है।
बताया जा रहा था कि निर्देशक अश्विनी धीर ‘हैप्पी न्यूज‘ नामक फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसके लिये उन्हें यंग और फ्रेश चेहरे की तलाश थी।धीर ने अपनी इस फिल्म के लिए सोनम कपूर को सेलेक्ट किया है। लेकिन इस खबर पर अब विराम लग गया है।
बताया जा रहा है कि सोनम कपूर इस फिल्म में नजर नहीं आएंगी। सूत्रों का कहना है कि सोनम कपूर बहुत व्यस्त हैं। इन रिपोर्टों में कोई सचाई नहीं है। उन्होंने अश्विनी धीर की फिल्म साइन नहीं की है। सोनम कपूर का लाइन अप सॉलिड है और उनकी अगली फिल्म सूरज बड़जात्या की ‘प्रेम रतन धन पायो‘ है और उसके बाद वह राम माधवानी की फिल्म में ‘नीरजा भनोट‘ के किरदार में हैं।
वह जल्द ही अपनी बहन रिया कपूर के प्रोडक्शन की फिल्म ‘बैटल फॉर बिटोरा‘ की शूटिंग शुरू करने वाली है और उन्होंने एक अन्य फिल्म भी साइन की है।