ऋतिक ने अपने जन्मदिन पर खुद को गिफ्ट की शानदार कार

January 11, 2016 | 04:08 PM | 3 Views
hrithik-roshan-celebrated-his-birthday-niharonline

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन रविवार को 42 साल के हो गए।ऋतिक रोशन ने अपने जन्मदिन पर शानदार पार्टी दी। पार्टी में बॉलीवुड की करीब-करीब सभी नामचीन हास्तियां शामिल हुई सिवाय उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान की।

उनकी इस भव्‍य पार्टी में बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहरूख खान, रणवीर सिंह, अमीषा पटेल, विवेक ओबेरॉय, करन जौहर, अर्जुन कपूर, सुभाष घई, प्रिटी जिंटा, शिल्‍पा शेट्टी, सोनाली बेन्‍द्रे, सिंगर मीका सिंह जैसे सितारे शामिल हुए। 

इस मौके पर ऋतिक ने खुद को चमचमाती रोल्स रॉयस कार के रूप में एक बहुत ही शानदार गिफ्ट दिया। जी हां, वैसे तो बॉलीवुड में कार के शौकीनों की लिस्ट काफी काफी लंबी-चैड़ी है। मगर रितिक रोशन की जगह सबसे टॉप पर है।

बर्थडे पर उन्होंने अपने बच्चों के साथ इस कार की शानदार सवारी भी की। बर्थडे पार्टी में उनकी पत्नी सुजैन खान के भी शामिल होने की अटकलें थीं, मगर वो नहीं आईं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय