खबरों के अनुसार बॉलीवुड के दबंग सलमान ने अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर से गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है।दरअसल कुछ समय पहले लूलिया के हाथ में अंगूठी देखी गई थी जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान और लूलिया ने सगाई कर ली है।
सलमान और लूलिया अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। दोनों को अक्सर साथ देखा गया है। लूलिया फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग के समय सेट पर भी देखी गईं थीं।पिछले साल सलमान की बहन अर्पिता की शादी में भी लूलिया पहुंचीं थीं। वह सलमान के पूरे परिवार से मिल चुकी हैं। सलमान के पिता सलीम खान को लूलिया पसंद भी हैं।
खबर तो यह भी थी कि लूलिया सलमान के फॉर्म हाउस में कुछ दिनों तक रही भी थीं।इसी साल के शुरुआत में भी ऐसी खबरें आईं थी कि सलमान ने शादी का मन बना लिया और इस साल के अंत तक वह अपनी गर्लफ्रेंड से गुपचुप तरीके से शादी कर लेंगे।फिलहाल इसकी पुष्टि सलमान और लूलिया में से किसी ने भी नहीं की है।