शुरूआती दिनों में मेरे साथ हुआ बुरा व्यवहारःकंगना

August 28, 2015 | 12:43 PM | 2 Views
kangana_niharonline

कामयाबी की उंचाईयों को छूने वाली बॉलीवुड की क्वीन कंगना को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं लेकिन ये भी सच है कि कंगना को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। कंगना ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचना काफी मुश्किल रहा है। सबसे ज्यादा दुख की बात ये है कि बॉलीवुड में महिलाओं के साथ ज्यादा बुरा व्यवहार किया जाता है। यहां महिलाओं के साथ अच्छा सलूक नहीं किया, ज्यादा तव्वजो दी जाती है।कंगना ने बताया कि इन्हें भी फिल्म इंडस्ट्री में काफी बुरे व्यवहार का सामना करना पड़ा। उसके बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत के साथ काफी कुछ कर दिखाया।

                         कंगना कहती है कि फिल्म करने के लिए आज मैं जो भी कीमत लेती हूं वो सही है क्योंकि मैं इसकी हकदार हूं। कंगना ने बताया की बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने आई किसी भी लड़की को इंडस्ट्री के लोग सिर्फ यही समझते हैं कि ‘ये तो लड़की है‘ है वहीं आदमियों के साथ उनका व्यवहार अच्छा रहता था।

क्वीन कंगना बताती हैं कि अब समय काफी बदल रहा है। लोग पहले से सुधर रहे हैं। ये अच्छी बात है। कंगना की आने वाली फिल्म कट्टी-बट्टी है जिसे लेकर काफी खुश हैं। इसमें इमरान खान भी कंगना के साथ नजर आएंगे।   

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय