हनीमून के लिए मालदीव गए करण-बिपाशा

May 09, 2016 | 02:11 PM | 8 Views
karan-and-bipasha-went-to-maldive-for-honeymoon-niharonline

बॉलीवुड के नए-नवेले शादीशुदा जोड़े करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु शादी के बाद हनीमून मनाने के लिए मालदीव के लिए रवाना हो गए हैं। दोनों की साथ में एयरपोर्ट पर क्लिक की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों साथ में बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि करण और बिपाशा की शादी 30 अप्रैल को हुई थी। दोनों की शादी में बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे पहुंचे। कई दिनों तक पूरे देश में इनकी शादी की चर्चा होती रही और अब दोनों हनीमून के लिए निकल चुके हैं।बताया जा रहा है कि दोनों दो हफ्ते के लिए मालदीव गए हैं।

वैसे बिपाशा करण के साथ इससे पहले भी कई बार छुट्टियों पर जा चुके हैं, लेकिन शादी के बाद दोनों पहली बार मालदीप जा रहे हैं। बिपाशा एयरपोर्ट पर नई नवेली दुल्हन की तरह दिख रही थीं, उन्होंने हाथों में लाल चूड़िया और सिंदूर लगा रखा था।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय