करिश्मा-संजय के रिश्तों ने तोड़ा दम,हो गया तलाक

June 14, 2016 | 04:16 PM | 1 Views
karisma-kapoor-and-sanjay-officially-divorced-niharonline

बॉलीवुड के एक और कपल ने तलाक ले लिया है। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और उद्योगपति संजय कपूर का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया है। अलग रह रहे संजय और करिश्मा के बीच तलाक और दोनों बच्चों के संरक्षण के मुद्दे पर कड़वाहट खुलकर सामने आई थी।

2003 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे लेकिन इसके बाद दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी और 2010 में करिश्मा संजय का घर छोड़ मुंबई आ गईं।

बहरहाल, सहमति बनने पर अभिनेत्री ने संजय के खिलाफ दायर सभी मामलों को वापस ले लिया। अदालत ने उनकी शर्तों को मंजूर कर लिया और उन्हें तलाकशुदा घोषित कर दिया।

आर्थिक मामलों और बच्चों के संरक्षण के अधिकार के मुद्दे पर फिलहाल विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। ये मामले उनकी आपसी सहमति के मुद्दों में शामिल थे।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय