गार्ड ने ओमपुरी को रोका, कहा-क्लब में एंट्री नहीं है

October 10, 2015 | 04:15 PM | 11 Views
om_puri_not_joining_party_niharonline

सोलन के ऐतिहासिक कसौली क्लब में हड़कंप मच गया है जब बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और पद्मश्री ओमपुरी को ड्रेस कोड की वजह से सिक्योरिटी गार्ड ने अंदर जाने से रोक दिया। ओमपुरी से गार्ड ने कहा कि आप चप्पलों में अंदर नहीं जा सकते। यहां अंग्रेजों के जमाने का रूल चलता है। अंदर वही जा सकता है जिसने चमडे के काले जूते पहने हो। शर्ट पेंट के अंदर हो और बेल्ट कसी हो। बिंदास ओमपुरी सकते में आ गए।

दरअसल बात यह है कि सदी के महान लेखक खुशवंत सिंह की प्लेटिनम जुबली पर लिटफेस्ट के चौथे वर्ष का शुभारंभ किया गया। इस बार लिट फेस्ट का थीम '100 ईयर ऑफ खुशवंत सिंह' है। इस फेस्ट में कई मशहूर लेखक, राजनेता और एक्टर भी पहुंचे हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार इस बार शताब्दी वर्ष थीम पर फेस्ट का आगाज शुक्रवार को किया गया। पहले दिन फेस्ट में आने वाले खास मेहमानों में ओम पुरी, गोविंद निहलानी, फारुक अब्दुल्ला, कबीर बेदी, परवीन दुसांज, बिशन सिंह बेदी, पाकिस्तानी राइटर फकीर सैयद एजाजुद्दीन और सैयद अबीदा हुसैन शामिल थे। खुशवंत सिंह के बेटे राहुल सिंह ने बताया कि खुशवंत सिंह के अलावा भीष्म साहनी और इस्मत चुगताई और चेतन आनंद का यह शताब्दी वर्ष है, जिसे यहां एक साथ सेलिब्रेट किया जाएगा।

कसौली ऐतिहासिक क्लब की स्थापना 1880 में कसौली रीडिंग एंड असेंबली रूमस के नाम से की गई थी। 1 जनवरी 1898 में इस इमारत को प्रस्ताव पारित कर कसौली क्लब घोषित कर दिया गया। आज भी इस क्लब में अंग्रजों के जमाने का ड्रेस कोड लागू होता है। महिलाओं और पुरूषों के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड हैं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय