करीना कपूर और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म ‘की एंड का‘ का फर्स्टलुक जारी कर दिया गया है।फिल्म में करीना कपूर और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं।फर्स्टलुक में दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।दोनों पहली बार एक साथ रोमांस करते नजर आयेंगे।
अर्जुन कपूर की इच्छा थी कि वो करीना संग काम करें।इस फिल्म को लेकर दोनों ही कलाकार खासा उत्साहित हैं।
फिल्म में करीना एक वार्किंग लेडी का किरदार निभायेंगी वहीं अर्जुन हाउस हसबैंड का।दोनों पति-पत्नी की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन मेहमान भूमिका में नजर आयेंगे।
करीना सीनियर एक्ट्रेस है वहीं अर्जुन को बॉलीवुड में डेब्यू किये अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है।दोनों की कैमेस्ट्री दर्शकों को आकर्षित करेगी।अब देखना होगा कि करीना और अर्जुन की नयी जोड़ी दर्शकों को कितना पसंद आती है।फिल्म 1 अप्रैल 2016 को रिलीज होगी।
इस फिल्म को फिल्मकार आर.बाल्की बना रहे हैं।इससे पहले भी बाल्की ‘पा‘ और ‘शमिताभ‘ जैसी फिल्में बना चुके हैं जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।