व्यापमं केस पर फिल्म बना सकते हैं प्रकाश झा

July 10, 2015 | 04:52 PM | 1 Views
prakash_jha_niharonline

समाज के ज्वलंत मुददों पर फिल्में बनाने के लिए पहचाने जाने वाले निर्देशक प्रकाश झा की भी नजर मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले पर है।प्रकाश झा इस पर फिल्म बना सकते हैं। वो इस पर विचार कर रहे हैं। भोपाल में झा ने व्यापमं पर भी फिल्म बनाए जाने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि मैं जरूर इसका अध्ययन करुंगा, आप जिस तरह से सोच रहे हैं जिस तरह से यह मुद्दा उठा है, उस पर विचार करुंगा। प्रकाश झा इन दिनों भोपाल मे गंगाजल-2 की शूटिंग कर रहे हैं।प्रकाश झा ने कहा कि इस समय व्यापमं पर फिल्म बनाने का वादा तो नहीं कर सकता, क्योंकि फिल्म बनाने से पहले सामान्यत स्क्रिप्ट पर चार से पांच वर्ष तक काम करता हूं। यह बात सही है कि व्यापमं का विषय जनता के बीच है और पूरे देश में इस पर वर्तमान में चर्चा हो रही है। मालूम हो कि राज्य का व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाला इन दिनों देश व दुनिया में चर्चा में है। व्यापमं वह संस्था है जो इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कॉलेज में दाखिले से लेकर वे सारी भर्ती परीक्षाएं आयोजित करता है, जो मप्र लोक सेवा आयोग आयोजित नहीं करता है। मसलन पुलिस सब इंस्पेक्टर, आरक्षक, रेंजर, शिक्षक आदि। इन दाखिलों और भर्तियों में हुई गड़बड़ी का खुलासा होने के बाद जुलाई 2013 में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में अब तक 2100 गिरफ्तारियां और 49 लोगों की मौत हो चुकी है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय