फैंस से रितिक ने की गुजारिश,कहा-मेरा पीछा ना करें

November 04, 2015 | 10:54 AM | 2 Views
hrithik-roshan- mohenjo-daro-niharonline

बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन आज जबलपुर में हैं। वो अपनी आगामी फिल्म ‘मोहनजोदड़ो‘ की शूटिंग में व्यस्त हैं।वहीं उन्होंने फैन्स से आग्रह किया है कि वह फिल्म की टीम का पीछा ना करें। दरअसल रितिक के पहुंचने पर उनके कुछ फैंस बाइक से उनका पीछा कर रहे थे इस दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया।

इसी को देखते हुए रितिक ने अपने फैंस से कहा कि उन्हें गुंडों की तरह अराजकता पैदा करने से बचना चाहिए। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘जबलपुर में गहरा प्यार महसूस हो रहा है, यह मेरा अनुरोध है कि कृपया बाइक से पीछा ना करें, इससे पैदल चलने वाले और बुजुर्ग घायल हो रहे हैं। इस प्यार से अनजाने लोगों का नुकसान देखना बहुत ही चिंताजनक है।

रितिक रोशन अपने प्रशंसकों की इस हरकत से नाराज हो कहा कि फैन्स से प्यार मिलता है तो अच्छा लगता है, लेकिन जब ये दूसरों के लिए परेशानी का कारण बनता है, तो दुख होता है।

आपको बता दें कि इस फिल्म में रितिक मगरमच्छ से लड़ते दिखेंगे।‘मोहनजोदड़ो‘ फिल्म सिंधु घाटी सभ्यता की एक प्रेम कहानी पर बेस्ड है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय