प्रकाश झा की फिल्म ‘जय गंगाजल‘ का पहला पोस्टर जारी हो गया है। इस पोस्टर में एक्ट्रेस प्रियंका पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रही हैं। साथ ही उनकी आंखों में आंसू भी है। आपको बता दें कि ‘जय गंगाजल‘ 2003 में आई फिल्म ‘गंगाजल‘ का सीक्वल है। गंगाजल में अजय देवगन और ग्रेसी सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
‘जय गंगाजल‘ एक महिला पुलिसकर्मी के बारे में है, जो अपने जिले के कुछ दबंग और रसूखदार लोगों का सामना करती है। फिल्म साल के अंत में रिलीज होने की संभावना है।प्रियंका ने कुछ दिनों पहले अपने रोल के बारे बताया था कि वो इस फिल्म में एक पुलिसकर्मी की भूमिका में हैं। प्रियंका ने इस फिल्म को एक अच्छी फिल्म भी बताई थी।
इस फिल्म के जरिए भ्रष्टाचार, भू-माफिया, किसान खुदकुशी और कैसे लोग खुदकुशी करने के लिए विवश हो रहे हैं, जैसे मुद्दों को उजागर किया है। निर्देशक प्रकाश की अधिकतर फिल्में सामाजिक मुद्दों पर आधारित होती है। ये फिल्म भी कुछ ऐसी हीं है।