बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ‘इंडियाज मोस्ट अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी‘ की लिस्ट में सबसे आगे हैं। ‘इंडियाज मोस्ट अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी‘ की खोज के लिए कराए गए एक सर्वे में सलमान टॉप पर पाए गए हैं। आपको बता दें कि इस सर्वे में ये बात सामने आई है कि सलमान अमिताभ, शाहरूख को पीछे छोड़ते हुए लोगों की पहली पसंद बन गए हैं।
ट्रस्ट रिसर्च एडवाइजरी (टीआर) ने देश के 16 राज्यों में सर्वे किया। इस सर्वे में लोगों से पूछा गया कि उनकी नजर में सबसे अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी किसकी है? सर्वे में ज्यादातर लोगों ने सलमान खान की पर्सनैलिटी को सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव बताया। इस सर्वे में सलमान टॉप पर हैं, तो अमिताभ, शाहरुख और आमिर कहीं पीछे छूट गए हैं।
उधर हीरोइनों में दीपिका टॉप पर हैं। वहीं कटरीना का नाम इस लिस्ट में चैथे नंबर पर हैं। इस सर्वे में बॉलीवुड और स्पोर्ट्स की फील्ड से जुड़े कई सेलेब्रिटीज के बारे में सवाल किए गए। इनमें महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़, रणबीर कपूर, हेमा मालिनी, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली भी शामिल हैं।