हमेशा सुर्खियों में रहने वाली पॉप सिंगर लेडी गागा ने अपना नया म्यूजिक वीडियो जारी किया है। इस म्यूजिक वीडियो का नाम है ‘टिल इट हैपन्स टू यू ‘। इस गाना के जरिए लेडी गागा ने यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर मुद्दे को उठाया है। एस शोबिज के अनुसार ‘पोकर फेस‘ जैसा हिट गीत देने वाली गागा ने अपने नए गाने को डाक्यूमेंट्री द हंटिंग ग्राउंड के लिए रिकॉर्ड किया है जो आईटयून पर सुना जा सकता है।इस डॉक्यूमेंट्री में अमेरिका के कॉलेज में होने वाले बलात्कार के मामले को उठाया गया है। इस गीत के लिए संगीत डेन वॉरेन ने दिया है।
इस वीडियो एलबम और डॉक्यूमेंट्री में अमेरिका के कॉलेज परिसरों में होने वाले बलात्कार के मामले को उठाया गया है। वहीं लेडी गागा का कहना है कि बीते लंबे समय से वह इस मुद्दे पर कई चर्चाएं सुनती आ रही हैं। खुद उनके साथ भी ऐसे हादसे हो चुके हैं। लोगों के दिलों को छूने वाले इस मुद्दे को कैसे दुनिया के सामने लाया जाए, इसी क्रम में उनका ये प्रयास है। दर्शक भी इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं।