दीपिका के लिए पूरी उम्र इंतजार करने को तैयार हैं रणवीर

September 18, 2015 | 02:14 PM | 2 Views
ranveer_deepika_niharonline

बॉलीवुड एक्टर रणवीर कपूर और ‘डिंपल गर्ल‘ दीपिका पादुकोण के प्यार के चर्चे चारों ओर हैं। लेकिन आजकल रणवीर अपनी गर्लफ्रैंड दीपिका से खुलेआम प्यार का इजहार कर रहे हैं। रणवीर और दीपिका की आने वाली फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी‘ के प्रमोशन के दौरान पूणे में रणवीर ने डिंपल गर्ल से अपने प्यार का इजहार करते हुए कहा कि दीपिका बहुत ही खूबसूरत है और वो पूरी उम्र दीपिका का इंतजार करने के लिए तैयार हैं। जब यही सवाल दीपिका से पूछा गया कि क्या वह रणवीर के लिए जिंदगीभर इंतजार करने को तैयार हैं। इस पर दीपिका ने कहा, क्या? आपको उससे पूछना चाहिए कि किस बारे में उसने यह बात कही है।

बाद में रणवीर ने स्पष्ट किया कि यह बात महज एक मजाक का हिस्सा था।रणवीर और दीपिका पहले ‘रामलीला’ में एक साथ काम कर चुके हैं और जल्द ही वह बाजीराव मस्तानी में फिर साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी है। आजकल रणवीर और दीपिका फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी‘ के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय