बिग बॉस 9 में अभिनेत्री प्राची देसाई शामिल नहीं होंगी। कुछ दिन पहले ये ख़बर आई थी कि प्राची भी इस रियलिटी शो में दिखाई देंगी। लेकिन प्राची ने इन अटकलों को खारिज किया है कि उनसे रियलिटी शो बिग बॉस 9 के लिए संपर्क किया गया।प्राची ने बताया कि यह खबर पूरी तरह गलत और निराधार है। मुझसे ‘बिग बॉस-9‘ के लिए संपर्क नहीं किया गया और मैं इसका हिस्सा नहीं हूं।
वहीं पिछले एक महीने से चर्चा में आईं राधे मां ने भी इस शो में भाग लेने से मना कर दिया है। खबर थी कि वो भी इस शाक का हिस्सा होंगी।
वहीं बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता और मॉडल डिनो मोरिया रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 9 में प्रतियोगी के तौर पर नजर आ सकते हैं।चर्चा है कि डिनो मोरिया ने इसके लिए शो के मेकर्स से इस सीजन में प्रतियोगी बनने के लिए संपर्क किया है। डिनो मोरिया ने फिल्म प्यार में कभी कभी फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इससे पहले वे वर्ष 2010 में रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी भाग ले चुके हैं।