दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर को डेट कर रहीं प्रीति जिंटा!

October 26, 2015 | 04:29 PM | 3 Views
preity-zinta-dinner-date-with-cricketer-david-miller-niharonline

बॉलीवुड अभिनेत्री और किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा आजकल दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर के साथ डेट कर रही हैं। मुंबई के रेस्ट्रॉरेन्ट में दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर के साथ प्रीति जिंटा को डिनर करते देखा गया है।

ये क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर डेविड मिलर थे। दोनों ने साथ में डिनर किया और फिर एक ही गाड़ी में लौट गए। इस दौरान दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई।

आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा 40 साल की हो चुकी हैं लेकिन अभी तक वो शादी के बंधन में नहीं बंधी हैं।

इससे पहले अपने बिजनेस पार्टनर और दोस्त रहे नेस वाडिया के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कराने के समय सुर्खियों में आई थीं। 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय