प्रियंका चोपड़ा बनीं एशिया की सबसे सेक्सिएस्ट वुमन

December 12, 2015 | 01:52 PM | 3 Views
priyanka-chopra-tops-list-of-sexiest-asian-women-again-niharonline

ब्रिटेन के सालाना पोल में प्रियंका चोपड़ा को फिर एक बार सेक्सिएस्ट एशियन वुमन का खिताब प्राप्त हुआ है।2015 के संस्करण में उन्हें 50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन की सूची में पहला स्थान मिला।ये पोल लंदन स्थित साप्ताहिक अखबार ईस्टर्न आई ने करवाया है।पिछले चार साल में ये तीसरी बार है जब वे जीती हैं।
इस पर प्रियंका ने कहा कि ये ऐसा खिताब है जिसे बरकरार रख कर मैं खुश हूं।जिन्होंने वोट किया उन सबका शुक्रिया।
अभी वे अपनी अमेरिकी सीरीज ‘क्वांटिको’ के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं।2014 में ‘मेरी कॉम’ और 2015 में ‘दिल धड़कने दो’ में अपने काम के लिए उन्होंने तारीफ पाई।
इस यूके पोल में दीपिका पादुकोण चैथे, कटरीना कैफ पांचवें, करीना कपूर सातवें, सोनम कपूर नौवें, माधुरी दीक्षित 44वें स्थान पर रहीं।प्रियंका अपने आने वाली फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी‘ में दिखेंगी जो 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली हैं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय