‘पीपल्स च्वाइस अवार्ड्स‘ में प्रियंका का नाम शामिल

October 15, 2015 | 04:51 PM | 3 Views
priyanka_chopra_listed_for_top_hollywood_awards_niharonline

बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में भी नाम कमा रही हैं। प्रियंका का नाम पीपल्स च्वाइस अवार्ड्स के नामांकन के पहले दौर में शामिल किया गया है। अमेरिकी टीवी थ्रिलर क्वांटिको में भूमिका निभाने के बाद प्रियंका का नामांकन इस अवार्ड शो के लिए किया गया है। अभि‍नेत्र‍ी प्रियंका चोपड़ा भी खुद का नाम इस शो में शामिल होने से खुश है।

‘क्वांटिको‘ में प्रियंका एक युवा एफबीआई रंगरूट एलेक्स पैरिश की मुख्य भूमिका निभा रही हैं और वह उन 15 अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो नई टीवी सीरीज सीरीज में पसंदीदा अभिनेत्री की दौड़ में हैं। प्रियंका का कहना है कि वह अवॉर्ड शो में नामांकन पाकर गौरवान्वित महसूस कर रही हैं जो लोगों और लोकप्रिय संस्कृति के कार्य को मान्यता देता है और इसमें आम जनता द्वारा वोट दिया जाता है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा, वाह, यह एक ऐसा सम्मान है, पहला साल और एक नामांकन।थैंक यू पीपल्सच्वाइस...क्वांटिको। नामांकन की अंतिम सूची में पांच नाम होंगे जिस पर प्रशंसकों की वोटिंग से निर्णय होगा। ‘क्वांटिको‘ को हाल में एबीसी से छह और कडियों का ऑर्डर मिला है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय