बॉलीवुड के लव-बर्ड्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बारे में खबर है कि दोनों फरवरी 2016 में सगाई कर सकते हैं।हाल ही में आईफा अवॉर्ड के दौरान रणवीर ने स्टेज पर सभी के सामने घुटनों पर बैठकर दीपिका को अपना दिल दे दिया था, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं गर्म थीं।अब खबरें हैं कि दीपिका और रणवीर के परिवार वाले इस रिश्ते से खुश हैं और उनका मानना है कि अब इस रिलेशनशिप को नेक्स्ट लेवल पर ले जाया जाना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक दोनों अपने परिवार वालों से इस शादी को लेकर अनुमति ले चुके हैं।बॉलीवुड की यह हॉट जोड़ी अगले साल फरवरी तक अपने रिश्ते को एक नया नाम दे सकती है।हाल ही में छपे एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने कहा था कि वह अब अपना घर बसाना चाहते हैं और सैटल होकर जिम्मेदार पुरुष बनना चाहते हैं जो अपने परिवार की देखभाल करता है।इसके बाद से ही इंटरनेट पर रणवीर और दीपिका की फोटोज भी वायरल हुई थी जिसमें वे परिजनों के साथ बैठे दिखाई दे रहे थे।हालांकि दोनों ही सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते को लेकर कुछ कहने से बचते रहे हैं।दोनों की जोड़ी ऑन-स्क्रीन खूब पसंद की जाती है।गोलियों की रासलीला- रामलीला में दोनों साथ नजर आए थे। जल्द ही यह जोड़ी फिल्म बाजीराव मस्तानी में भी नजर आएगी।