अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मुंबई के गोरेगांव के एक 5 स्टार होटल में रणवीर सिंह का इंतजार करते दिख गयी।बताया जा रहा है कि दीपिका सफेद रंग के कपड़े में गोरेगांव के होटल के बाहरी गेट पर इंतजार करतीं दिखी। यह जोड़ा गोरेगांव के फाइव स्टार होटल में देखा गया। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बारे में पहले से ही कयास लगाये जा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे के काफी करीब है।होटल में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दीपिका के होटल पहुंचने के कुछ देर बाद रणवीर सिंह भी वहां पहुंचे।रणवीर सुपरमैन का टी शर्ट पहने थे।उनके साथ लगेज भी था। सेक्युरिटी चेक के बाद वो दीपिका के साथ होटल के अंदर चले गये।दीपिका और रणवीर इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि तथाकथित प्रेमी जोड़े शूटिंग से तुरंत उठकर होटल पहुंच गये।हालांकि दोनों के प्यार के चर्चे किसी से छुपे नहीं हैं।