रवीना ने गणपति को चढ़ाया दुनिया का सबसे बड़ा लड्डू

September 23, 2015 | 05:42 PM | 3 Views
raveena_tandon_inaugurates_world_s_biggest_laddoo_niharonline

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने मुबंई के अंधेरी-चा-राजा में गणपति को दुनिया का सबसे बड़ा लड्डू चढ़ाया है। गणेशजी को चढाये गए इस लड्डू का वजन 8 हजार 6 सौ 45 किलो है।22 सितम्बर को प्रसाद के रूप में इस लड्डू को अर्पित किया गया। इसे बनाने में पांच दिन का समय और 42 लोग लगे।

आयोजकों का कहना है कि ये लड्डू वल्र्ड रिकाॅर्ड भी बना सकती है क्योंकि ये अभी तक का सबसे बड़ा लड्डू है। मनीश मल्होत्रा की डिलाइन की गई पीले रंग की साड़ी में रवीना ने रिबन काट कर लड्डू से पर्दा उठाया। आपको बता दें कि मुंबई के अंधेरी-चा-राजा के गणपति यहां काफी फेमस है।

इससे पहले आंध्र प्रदेश में एक मिठाई की दुकान में 7 हजार 8 सौ 58 किलो का लड्डू बनाया गया था। माना जा रहा है कि पूरी दुनिया का सबसे बड़ा बेसन का लड्डू है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय