सलमान और अनुष्का का ‘440 वोल्ट‘ गाना रिलीज

June 15, 2016 | 12:01 PM | 1 Views
salman-khan-anushka-sharma-s-song-440-volts-niharonline

सलमान खान की सुलतान को लेकर लोगों का एक्साइटमेंट धीरे धीरे बढ़ रहा है। फिल्म 6 जुलाई को रिलीज हो रही है और लोगों का उत्साह फिल्म को लेकर इतना बढ़ चुका है कि सुलतान से जुड़ी हर खबर वायरल हो जाती है। अब रिलीज हो चुका है सुलतान का अगला गाना 440 वोल्ट।

गाने में सलमान खान और अनुष्का शर्मा इतने धमाकेदार लग रहे हैं कि वाकई वो किसी को भी 440 वोल्ट का झटका दे सकते हैं। इससे पहले फिल्म के दो गाने-जग घुमेया और बेबी नू बेस पसंद है रिलीज हो चुका है। फिल्म के हर गाने में सलमान खान की दबंग छाप दिख रही है।  

440 वोल्ट गाना मस्ती से भरपूर है, जिसमें सलमान और अनुष्का नए गेटअप में दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का शर्मा इसमें हरियाणा और मॉर्डन कॉम्बिनेशन के साथ दिखाई दे रही हैं। इस गाने को मीका सिंह ने अलग अंदाज में गाया है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय