मां बनने वाली हैं अर्पिता,सलमान बनेंगे ‘मामूजान‘

September 22, 2015 | 05:10 PM | 3 Views
salman_sister_arpita_khan_pregnant_niharonline

बॉलीवुड के दबंग यानि सलमान खान के परिवार में खुशियां आने वाली है। सलमान के यहां एक नन्हा मेहमान आने वाला है। ज्यादा सोचिए मत,इस पर्दे पर से राज हम हटा हीं देते हैं।

दरअसल सलमान खान जल्द हीं मामूजान बनने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सल्लू मिंया की बहन अर्पिता खान मां बनने बनने वाली है। जी हां, ये सच है कि अर्पिता प्रेगनेंट है। खुद सलीम खान ने इस बात की जानकारी दी कि अर्पिता खान मां बनने वाली है।

अर्पिता और आयुष शर्मा की शादी 18 नवंबर 2014 को हुई थी। शादी की तैयारी खुद सलमान खान ने की थी।इस मौके पर कई बॉलीवुड सेलीब्रिटी और जानीमानी हस्तियां शामिल हुई थी।

आपको बता दें कि गणेश चतुर्थी के मौके पर भी पूरा परिवार जश्न मनाता दिखा था।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय