बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त जेल के रेडियो स्टेशन के रेडियो जॉकी बन गए हैं।1993 बम धमाकों के दौरान गैर-कानूनी रूप से हथियार रखने के दोषी संजय दत्त इन दिनों यरवदा जेल में हैं।जेल के प्रशासन ने उन्हें जेल के रेडियो स्टेशन के लिए बतौर रेडियो जॉकी चुना है।जेल के अंदर रोजाना दोपहर में एक घंटे का शो चलता है जिसे संजय दत्त होस्ट करते हैं।इस प्रोग्राम का स्क्रिप्ट भी संजय दत्त ही बाकी कैदियों के साथ मिलकर तैयार करते हैं।इस शो में संजय कैदियों से रूबरू होते हैं।इस शो में वो भक्ति गीत, मशहूर लोगों के इंटरव्यू और कैदियों से जुड़े कानूनों की जानकारी देते हैं।जेल के एक अधिकारी ने बताया कि ये इन-हाउस रेडियो सिस्टम जेल में मैनेजमेंट को बेहतर करने में मदद मिलेगी। आपको बता दें कि 1993 मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन को 30 जुलाई को फांसी दी जानी है।