बैंड बाजा बारात के सीक्वल में रणवीर,अनुष्का

August 07, 2015 | 12:00 PM | 1 Views
band_baaja_baaraat_Ranveer_and_Anushka_niharonline

बॉलीवुड में फिल्म बैंड बाजा बारात से अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाले रणवीर सिंह अब एक बार फिर अपनी इस फिल्म के सीक्वल में नजर आएंगे। इसमें उनकी हीरोइन भी अनुष्का शर्मा ही होंगी। वैसे बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल बनाने का दौर चल पड़ा है।ऐसे में प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा कैसे पीछे रह सकते हैं, यही वजह है कि अब वह दर्शकों के बीच अपनी हिट फिल्म बैंड बाजा बारात का सीक्वल लेकर आ रहे हैं।अनुष्का और रणवीर की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री दर्शकों को भी बेहद पसंद है। इसलिए चोपड़ा ने दोबारा अपनी इस फिल्म में इन्हीं दोनों सितारों का नाम फाइनल किया है। हालांकि जब इस बारे में आदि से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। अनुष्का ने रणवीर के साथ फिल्म लेडिज वर्सेज रिकी बहल और दिल धड़कने दो में काम किया था।दोनों ही फिल्मों में अपने काम से इस जोड़ी ने दर्शकों से खूब वाहवाही बटोरी थी।अब फिर अनुष्का अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर के साथ पर्दे पर अपना जादू चलाने के लिए तैयार हैं।रणवीर-अनुष्का फिल्म बैंड बाजा बारात में काम करने के बाद अपने ऑफस्क्रीन रोमांस को लेकर खूब सुर्खियों में रहे थे।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय