शाहिद ने करीना को भेजा शादी का पहला कार्ड!

June 25, 2015 | 07:43 PM | 1 Views
shahid_kapoor_first_marriage_invitation_card_to_kareena_niharonline

शाहिद कपूर की शादी के चर्चे आजकल जोरों पर हैं।शादी की तैयारियां भी जोरों पर है।ऐसे में मेहमानों को इनविटेशन भेजे जाने लगे हैं।शाहिद की शादी जुलाई में होनी है।लेकिन दिलचस्प खबर यह भी आई है कि शाहिद कपूर ने सबसे पहला इनविटेशन अपनी एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान को भेजा है।एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। आपको बता दें कि शाहिद कपूर की शादी की डेट बिल्कुल करीब आ गई है।वह आठ जुलाई को दिल्ली की मीरा राजपूत के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे।शाहिद कपूर की शादी को लेकर करीना कपूर ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्हें यह बात तीन महीने पहले ही एक इंवेट में पता चल गई थी।खुद शाहिद कपूर ने यह बात उनसे शेयर की थी।इसके साथ ही करीना कपूर ने उन्हें शादी की बधाई देने के साथ ही कहा था कि अगर शाहिद कपूर उन्हें अपनी शादी में बुलाते हैं तो वह जरूर जाएंगी।लगता है उनके कानों तक करीना कपूर की यह बात पहुंच गई है।तभी तो उन्होंने सबसे पहला इनविटेशन करीना कपूर को भेजा है।जल्द दोनों की फिल्म उड़ता पंजाब आने वाली है।इस फिल्म के सेट पर ही दोनों के रिश्ते सुधरने की चर्चा है।अब देखना होगा कि शाहिद के बुलावे पर करीना अपने पति के शादी शादी में शामिल होती हैं कि नहीं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय