फिर दिखेगी आदित्य और श्रद्धा कपूर की जोड़ी

January 01, 2016 | 03:55 PM | 3 Views
shraddha-aditya-roy-team-up-again-niharonline

‘आशिकी 2‘ फिल्म के स्टार आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर फिर से एक फिल्म में एक साथ नजर आने वाले है। दरअसल हम आपको बताते हैं कि मणि रत्नम की रोमांटिक हिट फिल्म ‘ओ कधल कनमणि‘ का हिंदी रीमेक बनने जा रहा है। जिसमें फिल्मकार करण जौहर ने सफल तमिल फिल्म ‘ओ कधल कनमणि‘ के हिंदी रीमेक के लिए फिल्मकार मणि रत्नम से हाथ मिलाया है।

इस फिल्म को शाद अली निर्देशित करेंगे और रत्नम उनके सहायक होंगे। इस फिल्म में ए.आर.रहमान ने म्यूजिक दिया है और गुलजार साहब ने इसके लिरिक्स लिखे हैं।करण जौहर ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा कि शाद अली निर्देशित फिल्म के हिंदी रीमेक के लिए मणि रत्नम के साथ काम करने का सौभाग्य पाकर धन्य हो गया।

उन्होंने लिखा,मणि रत्नम, गुलजार साहब, ए.आर.रहमान, शाद मिलकर ‘ओ कधल कनमणि‘ का आधिकारिक हिंदी रीमेक पेश करते हैं। इसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर हैं।

आदित्य और श्रद्धा पहले ही बॉक्स आफिस पर अपनी फिल्म ‘आशिकी 2‘ से धमाल मचा चुके है। अब देखना ये होगा कि उनकी इस फिल्म में लोग इन दोनों की केमेस्ट्री को कितना पसंद करते हैं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय