ट्विटर पर सोनम कपूर के 80 लाख फॉलोअर्स हुए

December 26, 2015 | 12:52 PM | 2 Views
sonam-kapoor-8-million-followers-on-twitter-niharonline

एक्ट्रेस सोनम कपूर के फॉलोअर्स की संख्या ट्विटर पर 80 लाख के पार पहुंच गई है।इसके लिए उन्होंने अपने प्रशंसकों का आभार जताया।हाल में फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो‘ में नजर आईं सोनम ने ट्विटर पर लिखा कि ट्विटर पर मेरे फॉलोअर्स की संख्या 80 लाख हो गई है।आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। मेरी तरफ से ढेर सारा प्यार।
30 साल की सोनम ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देते नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही उनके और फॉलोअर्स बनेंगे।वीडियो में उन्होंने कहा, हे भगवान, ट्विटर पर 80 लाख प्रशंसक हो गए हैं। यह एक छोटे से देश जैसा है।इस प्यार के लिए धन्यवाद और जल्द ही और लाखों लोग भी जुड़ेंगे। शायद जनवरी (2016) के आखिर तक।सोनम आगे राम माधवानी की फिल्म ‘नीरजा‘ में नीरजा भनोट की भूमिका में नजर आएंगी।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय