राधे मां के बचाव में उतरे सोनू निगम

August 17, 2015 | 03:15 PM | 3 Views
sonu_nigam_radhe_maa_niharonline

बॉलीवुड के फेमस प्लेबैक सिंगर सोनू निगम ने राधे मां के बचाव में ट्विटर पर विवादित बयान देकर उनके समर्थन में उतर आए है। सोनू निगम ने ट्विटर पर राधे मां का बचाव करते हुए लिखा, काली मां को तो राधे मां से भी कम कपड़ों में दिखाया जाता है। दिलचस्प बात है कि देश एक महिला पर उसके कपड़ों के कारण केस दर्ज करना चाहता है। इतना ही नहीं, सोनू ने साधुओं पर भी निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि साधु सड़कों पर नंगे घूम सकते हैं। अजीबोगरीब तरीके से डांस कर सकते हैं लेकिन उन्हें रेप का चार्ज लगने के बाद ही जेल में डाला जाता है। क्या यह जेंडर इक्वलिटी है? सोनू ने इसके साथ यह सलाह भी दी है कि यदि केस दर्ज करना ही है तो उन पर करो, जो इन्हें भगवान बना देते हैं। महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग नियम सही नहीं हैं।आपको बता दें कि कुछ दिन राधे मां का एक फोटो वायरल हो गया था जिसमें वो छोटे कपड़े पहने थी।आपको बता दें कि राधे मां का असली नाम सुखविंदर है। उनका जन्म 4 अप्रैल 1965 में भारत-पाक सीमा पर स्थित छोटे-से गांव दोरंगला में हुआ था। 21 साल की उम्र में वे महंत रामाधीन परमहंस के शरण में जा पहुंचीं। परमहंस ने सुखविंदर को छह महीने तक दीक्षा दी। इसके बाद उनका नाम राधे मां पड़ गया और वह मुंबई चली गईं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय