दक्षिण की फिल्मों का क्रेज पूरे भारत में बढता जा रहा है। इसका अंदाजा फिल्म बाहुबली से लगाया जा सकता है। पूरे देश में इस फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया। इस फिल्म के बाद दक्षिण की फिल्म पुली को हिंदी में रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म में बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी महारानी की भूमिका में हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म को बनाने में लगभग 50 करोड़ रूपये लगे हैं।
आपको बता दें कि 3 साल पहले आई फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश के बाद श्रीदेवी पुली में नजर आएंगी। इस फिल्म को दक्षिण में 2 अक्टूबर को रिलीज किया जा रहा है। पुली के हिंदी वर्जन को भी 2 अक्टूबर को हीं रिलीज करने की बात चल रही है। लेकिन अभी ये तय नहीं हो पाया है क्योंकि 2 अक्टूबर को हीं फिल्म ‘तलवार‘ और ‘सिंह इज ब्लिंग‘ रिलीज हो रही है।हालांकि कोशिश यही की जा रही है कि फिल्म का हिंदी वर्जन भी 2 अक्टूबर को हीं रिलीज हो। श्रीदेवी इस फिल्म में निगेटिव रोल में नजर आएंगी। सूत्रों के मुताबिक रिलीज से लेकर वितरण तक की जिम्मेदारी श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने ली है।