इन एक्ट्रेस के साथ रोमांस करना चाहते हैं वरूण

December 03, 2015 | 04:37 PM | 2 Views
varun-dhawan-niharonline

बॉलीवुड में इन दिनों कई युवा अभिनेता अपने से उम्र में बड़ी अभिनेत्रियों के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस कर रहे हैं। अर्जुन कपूर फिल्म की एंड का में करीना कपूर के साथ काम कर रहे है।इसी दौर में अब फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर‘ के फेमस बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन भी शामिल हो गए हैं।

वरूण अपने से बड़ी उम्र की अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करना चाहते हैं।फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल में‘ ऐश्वर्या राय बच्चन के अपोजिट रणबीर कपूर हैं तो फितूर में कैटरीना कैफ के साथ आदित्य राय कपूर हैं।वरूण भी अपनी उम्र से बड़ी अभिनेत्रियों के साथ काम करना चाहते हैं।

वरूण धवन का कहना है की वह ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रीति जिंटा और करीना कपूर के साथ काम करना चाहते है।इससे पहले अर्जुन कपूर ने भी करीना कपूर के साथ  काम करेन की इच्छा जताई थी जो की पूरी हो गई।आजकल करीना और अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘का एंड की‘ में लगे हुए हैं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय