37 साल की हुईं पूर्व मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी

October 07, 2015 | 12:07 PM | 3 Views
yukta_mookhey_birthday_today_niharonline

पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस युक्ता मुखी का आज जन्मदिन है। युक्ता मुखी 37 साल की हो गई है। अभिनेत्री युक्ता मुखी का जन्म 7 अक्टूबर, 1979 को हुआ था।1999 में 22 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का ताज पहनने वाली युक्ता ने बॉलीवुड में भी हाथ आजमाया लेकिन सफलता नहीं मिली। फिल्मों में असफलता का कारण युक्ता की लंबाई भी है। युक्ता का कद 6 फुट 1 इंच है।

उन्होंने अपनी अब तक की लाइफ में लगभग 6 फिल्मों में काम किया है, जिनमें 2001 में आई तमिल फिल्म ‘पूवेल्लम उन वसम‘, 2002 में बॉलीवुड फिल्म ‘प्यासा6, 2006 में ‘लव इन जापान‘, ‘कठपुतली‘ और 2007 में ‘कब कहबा तू आई लव यू‘ और 2008 में ‘मेमसाहब‘ शामिल हैं। युक्ता फिल्मों में ज्यादा नाम नहीं कमा सकीं।युक्ता मुखी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतने से पहले वी.जी.वाजे कॉलेज में जूलॉजी की पढ़ाई कर रही थीं। उन्होंने कम्प्यूटर साइंस में डिप्लोमा किया है और हिन्दुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक की पढ़ाई भी की है।

युक्ता मिस वर्ल्ड एशिया और ओशिनिया भी रही हैं। कम लोग जानते होंगे कि देश की राजनीति में भी वे अपना योगदान दे चुकी हैं। वे भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता रह चुकी हैं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय