मोदी और देश के लिए शुभ नहीं है 2016

March 09, 2016 | 12:32 PM | 1 Views
pm-modi-niharonline

देश भर में मची हुई राजनीतिक उठापटक के बीच 9 मार्च 2016 यानि आज होने वाला सूर्यग्रहण किसी बड़े बदलाव की उम्मीद जता रहा है। ज्योतिष के अनुसार 15 अगस्त 1947 को मध्य रात्रि में आजाद हुए भारत वर्ष की वृषभ लग्न की कुंडली में इस समय तीसरे घर के स्वामी चंद्रमा की महादशा चल रही है। चन्द्रमा की वर्तमान दशा को देखते हुए आने वाले समय में पूरे देश और देश की सीमाओं पर भी किसी बड़े संघर्ष के संकेत मिल रहे हैं।
ज्योतिष की गणनानुसार गोचर में 20 फरवरी को शनि और मंगल का वृश्चिक राशि में योग होगा जो 16 सितम्बर 2016 तक साथ रहेंगे। मेदिनी ज्योतिष के अनुसार वृश्चिक राशि भारत की कुंडली के सप्तम भाव में है जिसे युद्ध और हिंसा का स्थान माना जाता है, ऐसे में पूरे देश में अराजकता तथा युद्ध के हालात बने रहेंगे।
संयोगवश भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा सत्तारूढ़ दल भाजपा दोनों की चंद्र राशि भी वृश्चिक ही जो शनि-मंगल के संयुक्त गोचर से पीडित होने के कारण इन दोनों के लिए भी आने वाला समय शुभ संकेत कम ही दे रहा है। यही नहीं पीएम मोदी की लग्न और जन्म राशि दोनों ही वृश्चिक है, साथ ही वह चन्द्रमा में शनि की अशुभ विंशोतरी दशा से पीडित है जो 5 अक्टूबर तक चलेगी। इसके साथ ही भाजपा की कुंडली में सूर्य में बुध की विंशोतरी दशा चल रही है जो दिसम्बर 2016 तक रहेगी।
इन हालातों को देखते हुए यही कहा जा सकता है कि वर्ष 2016 देश के साथ-साथ मोदी सरकार और भाजपा दोनों को भी भारी पड़ने वाला है। इस दौरान देश को हिंसक आंदोलनों का सामना करना पड़ सकता है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय