वैज्ञानिक ही भारत की शान है मोदी

February 28, 2015 | 06:07 PM | 48 Views
Modi_Scientist_speech_niharonline

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के वैज्ञानिकों को भारत की शान बताया है। प्रसिद्ध भौतिकविद् सर सीवी रमन द्वारा 28 फरवरी, 1928 को रमन इफेक्ट की खोज की याद में इस दिन को हर साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसके लिए वर्ष 1930 में उन्हें नोबेल पुरस्कार दिया गया था।प्रधानमंत्री ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के जरिये इस मौके पर देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हमारे विज्ञानियों के समर्पण, दृढ़ संकल्प और अथक प्रयासों को याद करने का मौका है। वे भारत की शान हैं। नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार खासकर युवाओं में शोध-अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। विज्ञान और तकनीक ही देश का भविष्य तय करेगा। प्रधानमंत्री ने विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सीवी रमन की सराहना की। सर सीवी रमन का जन्म सात नवंबर, 1988 को तमिलनाडु में और निधन 21 नवंबर, 1970 को बेंगलुरु में हुआ था।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय