मोदी के आध्यात्मिक गुरु हुए संसार से विदा

September 24, 2015 | 12:13 PM | 1 Views
मोदी के आध्यात्मिक गुरु हुए संसार से विदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आध्यात्मिक गुरू 87 वर्ष के स्वामी दयानंद सरस्वती ने बुधवार मध्य रात्री में निधन हो गया। दयानन्द आश्रम के न्यासी स्वामी शांतात्मानन्द सरस्वती ने यहां बताया कि स्वामी दयानंद ने रात दस बजकर 18 मिनट पर शीशमझाडी स्थित दयानंद आश्रम में ही अंतिम सांस ली।

मुनिकीरेती शीशमझाड़ी स्थित श्री दयानंद आश्रम के संस्थापक और वेद-उपनिषद के ज्ञाता स्वामी दयानंद सरस्वती अस्वस्थ के कारण पिछले दस दिन से हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में इनका इलाज चल रही थी। इसके बाद अंतिम इच्छा के अनुरूप बुधवार सुबह ही उन्हें आश्रम लाया गया था।

जानकार सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को उनकी समाधि आश्रम परिसर में ही उन्हें भू-समाधि दी जायेगी। स्वामीजी के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिये पिछले दो सप्ताह पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रषिकेश पहुंचे थे।

अमेरिकी की यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर ट्वीट कर स्वामी की निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे व्यक्तिगत क्षति बताया और कहां कि स्वामीजी सेवा, अध्यात्म, ज्ञान का संगम का संगम है। वेद और उपनिषदों के ज्ञाता स्वमी दयानंद सरस्वती जनता के लिए प्रेरणास्तोत्र थे।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय