मोदी जाएंगे जर्मनी और फ्रांस

March 16, 2015 | 02:27 PM | 59 Views
modi_next_month_tour_niharonline

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अगले महीने ब्रसेल्स का संक्षिप्त दौरा टल गया है, क्योंकि यूरोपीय संघ ने इसको लेकर भारत के प्रस्ताव का जवाब नहीं दिया। मोदी अब कनाडा की यात्रा के क्रम में दो यूरोपीय देशों फ्रांस और जर्मनी का दौरा अप्रैल के दूसरे हफ्ते में करने की संभावना है। तिथियों को लेकर भारत की ओर से यूरोपीय संघ को सुझाव भी दिए गए थे। यूरोपीय संघ की ओर से इसके बारे में जवाब नहीं आने पर सरकार ब्रसेल्स के दौरे के बगैर प्रधानमंत्री के यात्रा कार्यक्रम के साथ आगे बढ़ गई। भारत के सुझाव पर इस असमान्य प्रतिक्रिया के पीछे का कारण पूछे जाने पर सूत्रों ने स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं बताया। हालांकि यह कहा कि यह 28 सदस्यीय यूरोपीय संघ का आंतरिक मामला है।यूरोपीय संघ की ओर से भारत के प्रस्ताव का जवाब नहीं देने का एक कारण यह भी है कि दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी दो इतालवी मरीनों के मामले में सुनवाई की धीमी प्रगति से यूरोपीय संघ परेशान है। यूरोपीय संघ की विदेश नीति मामलों की नई प्रमुख फेदेरिका मोगेरिनी ने इस मुद्दे पर कई ऐसे बयान दिए हैं जो भारत को असहज करने वाले थे। फेदेरिका यूक्रेन संकट और इसमें रूस की भूमिका को लेकर चिंता जताती रही हैं और इस मामले पर भारत ने पश्चिमी देशों की पंक्ति में खड़ा होने से इनकार कर दिया है। यूरोप के कई छोटे देशों ने मोदी का ब्रसेल्स दौरा टलने को लेकर नाखुशी जाहिर की है, क्योंकि वे इसे भारत-ईयू संबंधों को आगे बढ़ने को अवसर के तौर पर देख रहे थे।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय