होली मिलन में प्रधान मंत्री

February 19, 2015 | 01:06 PM | 72 Views
Modi_varanasi_holi_milan_niharonline

वाराणसी में फल्गुन की मस्ती को और सराबोरी करने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनारस की होली रंग में डूबने आ रहे हैं।संसदीय क्षेत्र के लोगों के बीच उनका होली मिलन कार्यक्रम तय हो रहा है। रंगों के बीच खुशी के माहौल में पीएम मोदी नई ऊर्जा का संचार करेंगे। जानकार सूत्रों के अनुसार अद्भुत होगा वहां के नजारा जब प्रधानमंत्री को बनारस के लोग रंग लगाएंगे।इस दौरे में सिर्फ होली की मस्ती ही नहीं रहेगी, सदस्यता अभियान कार्यक्रम को भी बल दिया जाएगा। मोदी के आगमन की बाबत दो दिन पहले दिल्ली से लौटे महापौर रामगोपाल मोहले ने बताया कि होली त्योहार बाद उनके आने की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के कार्यक्रम की बाबत स्पष्ट कुछ भी कहना गलत होगा, लेकिन होली त्योहार को देखते हुए जनता से मिलने पीएम मोदी के आने की प्रबल संभावना है। वहीं पार्टी के अंदर भी चर्चा होने लगी है।मोदी के लिए होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें अपनों को जोडऩे की कोशिश होगी। प्रधानमंत्री के बनारस आने की संभावना को पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने भी बल दिया है। श्री बंसल ने कहा था कि मार्च में सदस्यता अभियान को लेकर पीएम मोदी बनारस आएंगे, ऐसे में महापौर की सूचना पीएम मोदी के बनारस आगमन कार्यक्रम को और मजबूती दे रही है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय