श्रेष्ठ भारत बनाना हमारा कर्तव्य है : मोदी

October 31, 2015 | 03:51 PM | 3 Views
sardar-vallabhai-patel-programe-niharonline.JPG

देश के लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर देशभर में 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह नई दिल्ली में संसद मार्ग पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया और पटेल साहब को याद किया।

मोदी ने कहा कि सरदार साहब ने देश को एक किया। उन्होंने देश को एक सूत्र में जोड़ने से लेकर स्वच्छता तक कई अभियान चलाए। पटेल का जीवन हम में राष्ट्रभक्ति का जोश भरता है। पटेल ने एकता, सद्भाव और शांति के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएम ने कहा कि आज भारत को इसी मंत्र को लेकर आगे बढ़ना होगा। एनडीए सरकार ने श्रेष्ठ भारत योजना को इसी मकसद से शुरू किया है ताकि पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों के बीच एकता को बढ़ावा दिया जा सके।

उन्होंने बताया कि हमें राज्यों को जोड़ने की संस्कृति विकसित करनी पड़ेगी तभी पूरा भारत एक साथ मिलकर आगे बढ़ेगा।

राजपथ से सख्त संदेश देते हुए मोदी ने कहा कि देश की एकता और मूल्यों के साथ खिलवाड़ करने का किसी को अधिकार नहीं है। सरदार पटेल साहब महिला आरक्षण के लिए पहल की और अहमदाबाद नगर निगम में महिलाओं के लिए आरक्षण के लिए कदम उठाया।

मोदी ने कहा कि भारत के लिए विकास की नयी उंचाइयां हासिल करने की खातिर एकता, शांति और सद्भाव पहली शर्त हैं और एनडीए की सरकार इसी मंत्र के साथ तेजी से देश को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा ‘अगर देश को आगे बढ़ना है और विकास की नयी उंचाइयां हासिल करना है तो पहली गारंटी यह है.. हमारी भाषा कोई भी हो, हमारी सोच कोई भी हो और कश्मीर से कन्याकुमारी तथा अटक से कटक तक हमारी प्रेरणा कोई भी हो.. अगर हमारा लक्ष्य भारत माता को विश्व में नयी उंचाइयों तक ले जाना है तो इसके लिए पहली शर्त एकता, शांति और सद्भाव है।’ अगर 125 करोड़ भारतीय एकता, शांति और सद्भाव के मंत्र के साथ कंधे से कंधा मिला कर एक कदम बढ़ाएं तो देश एक बार में 125 करोड़ कदम आगे बढ़ जाएगा।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय