पटेल ने देश को एक सूत्र में बांधाः मोदी

October 31, 2015 | 11:50 AM | 3 Views
pm-modi-niharonline

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि चाणक्य के बाद देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य सरदार पटेल ने ही किया। सरदार पटेल के भारत को श्रेष्ठ भारत बनाना हम सबका कर्तव्य है।

दिसंबर 1915 में उन्होंने सार्वजनिक जीवन की यात्रा प्रारंभ की। यह उनकी सार्वजनिक यात्रा का शताब्दी वर्ष है।

इस दौरान पीएम मोदी ने केन्द्र सरकार की एक योजना ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘ की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए कमिटी का गठन किया गया है। इसके तहत हर साल एक राज्य अपने आप को दूसरे राज्य के साथ जोड़े।

एक राज्य के बच्चे दूसरे राज्य की भाषा, संस्कृति और खान पान सीखें। देश की एकता को जोड़ने का यह सहज उपक्रम होगा।

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय