यह चुनाव अब विकास पर केंद्रित : मोदी

October 08, 2015 | 11:48 AM | 2 Views
Modi_first_rally_in_munger_niharonline.jpg

पीएम मोदी आज से बिहार में एनडीए के लिए तूफानी प्रचार करेंगे। पीएम आज सुबह मुंगेर में अपनी पहली रैली में लोगों से एनडीए को वोट करने की अपील करेंगे इसके बाद वो बेगुसराय, समस्तीपुर और नवादा में लोगों को संबोधित करेंगे।

मोदी के रैलियों को लेकर आतंकी खतरे की आशंका जताई है। खतरे को देखते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मुंगेर में मोदी ने कहा कि गुजरात में कई वर्षों तक सीएम रहा हूँ। लंबे समय बाद भाजपा को सरकार बनाने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक गणितज्ञों को उनके सारे समीकरणों को इस बार बदलने को मजबूर कर दिया। पहली बार यहां का चुनाव विकास पर केंद्रित हुआ है।

मोदी ने कहा कि मुंगेर की धरती पर आया हूँ तो स्वभाविक है कि नंदलाल भोज के बारे में बात करूं। तारापुर में जन्में नंदलाल भोज ने देश के संविधान को नया रंगरूप देने का कार्य किया था।

एक रिपोर्ट के अनुसार मुंगेर और समस्तीपुर परंपरागत रूप से बीजेपी के लिए कमजोर रहा है। भाजपा को उम्मीद है कि पीएम मोदी की इन जगहों पर होने वाली जनसभा के बाद राजग के उम्मीदवारों को ताकत मिलेगी।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय