दुल्हन ने दिया मोदी को अनोखा दहेज का तोहफा

May 23, 2015 | 12:51 PM | 58 Views
bride_gift_her_special_dowry_to_pm_modi_niharonline

वाराणसी में एक अनोखी शादी की चर्चा आजकल खूब जोरों पर है।वाराणसी से करीब 15 किमी दूर कनेरी गांव में मुनका देवी के बेटे की शादी हुई। शादी के बाद सभी को दुल्हन के आने का इंतजार था।क्योंकि गांव में चारों ओर सिर्फ यही चर्चा हो रही थी मुनका देवी की बहू दहेज में कुछ अनोखा लेकर आ रही है।दुल्हन के आने के बाद पता चला कि वो अपने साथ दहेज के नाम पर सात फलदार पेड़ लाई है।गांव वालों का ताज्जुब तब और बढ़ गया जब उन्होंने देखा कि दुल्हन सरोजा सिंह ससुराल में घर के सामने शादी की अन्य रस्मों को निभाते समय आम का एक पेड़ खुद अपने हाथ से लगाया।सरोज ने अपने पति ओंकार पटेल ने भी इस काम में सरोज का साथ दिया।एक छोटे से गांव में रहने वाली मुनका देवी के परिवार के पास जमीन का एक छोटा टुकड़ा मात्र 4 बिस्सा जमीन है।लेकिन फिर वो दहेज में पेड़ लाने से खुश है।मुनका देवी ने कहा कि उनके परिवार ने दहेज में पांच फल के पेड़ की मांग रखी थी, लेकिन दुल्हन के पिता ने उन्हें 7 फलदार पेड़ दे दिए।उन्होंने यह भी बताया कि उस एक आम के पेड़ के अलावा जो उनकी बहू ने अपने हाथ से घर के सामने लगाया है, वह बाकी सभी पेड़ पीएम मोदी के गोद लिए हुए जयापुर गांव में अपने परिवार की ओर से योगदान स्वरूप दान दे देंगी।जयापुर गांव की दूरी उनके गांव कनेरी से मात्र 12 किमी ही है।मुनका देवी ने बताया कि उन्हें और उनके परिवार को पीएम मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।इसलिए ही उनका परिवार योगदान के तौर पर पीएम मोदी द्वारा अपनाए गए गांव को 6 पेड़ दे रहा है।मुनका देवी ने आगे कहा कि दहेज में लिए गए रुपये तो जल्द ही खत्म हो जाएंगे लेकिन पेड़ आने वाली कई पीढि़यों को फल और छाया देते रहेंगे।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय