लालू, नीतीश, सोनिया ने शिक्षा को बर्बाद कर दिया : नरेंद्र मोदी

November 02, 2015 | 03:21 PM | 2 Views
modi-controversy-on-bihar minsters-niharonline.jpg

सोमवार के दिन पीएम नरेंद्र मोदी पांचवे चरण के बिहार मतदान के लिए बीजेपी का चुनाव प्रचार करने के लिए मधुबनी पहुंचे। रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि नालंदा की गूंज उठी धरती पर हमारी माताएं-बहनें अंगूठा लगाने को मजबूर हैं।

कुछ महिलाओं ने एक मेमोरेंडम दिया है। सभी ने अंगूठा लगाया है। मोदी ने कहा कि खुशी होती, अगर वे हस्ताक्षर करतीं। जिस धरती से नालंदा की गूंज उठी थी, उस धरती पर हमारी माताएं-बहनें अंगूठा लगाने को मजबूर हैं। यह दस्तावेज है यहां की सरकारों की विफलता का। लालू, नीतीश और सोनिया ने बिहार में शिक्षा को बर्बाद कर दिया है।

मोदी ने रविवार को कहा कि बिहार एक ऐसे गड्ढे में गिर गया है जहां से बाहर निकालने के लिए दो-दो इंजनों की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें जंतर-मंतर पर नहीं बल्कि लोकतंत्र पर भरोसा है। पांचवें चरण के मतदान से पूर्व मधुबनी में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लालू प्रसाद और नीतीश कुमार पर खूब निशाना साधा। उन्होंने रैली में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के विकास के लिए अब दिल्ली और बिहार के रूप में दो इंजनों की जरूरत है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय