आंध्र प्रदेश में हुए हादसे पर मोदी ने जताया शोक

June 13, 2015 | 02:21 PM | 1 Views
modi_condoles_of_andhra_pradesh_bus_accident_niharonline

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में तीर्थयात्रियों से भरी वैन गोदावरी नदी में गिर जाने की घटना में 22 तीर्थयात्रियों की मौत पर दुख जाहिर किया है।उन्होंने ट्वीट किया है कि आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में वैन दुर्घटना में लोगों की मौत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।मैं गहरी संवेदना जाहिर करता हूं।आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एन. चिन्नाराजप्पा ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि यह साफ तौर पर लापरवाही का मामला है।वैन का चालक या तो गाड़ी चलाते हुए ऊंघ रहा था या बहुत तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था।यह दुर्घटना राजामुंदरी शहर के नजदीक उस समय हुई, जब वाहन सड़क से फिसल कर दाउलेवारम बैराज में जा गिरा।मृतकों में नौ महिलाएं और छह बच्चे शामिल हैं।मृतक विशाखापट्टनम जिले के अचुतापुरम गांव के निवासी हैं।वे तिरुपति के दर्शन कर लौट रहे थे।पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना चालक और वैन में सवार लोगों की लापरवाही के कारण हुई।वाहन की क्षमता 12 लोगों की थी, जबकि उसमें 23 लोग सवार थे।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय