सरकार का मंत्र विकासःमोदी

March 21, 2016 | 12:32 PM | 1 Views
modi-in-bjp-executive-council-meeting-niharonline

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रवाद को पार्टी की ताकत बताते हुए कहा है कि उनकी सरकार के 22 महीने के कार्यकाल में अब तक राजनीतिक और आर्थिक भ्रष्टाचार का कोई भी आरोप नहीं लगा है।उन्होने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे व्यर्थ के मुद्दों में न फंसकर पार्टी के हित को आगे बढ़ाते रहे।मोदी ने कहा कि 22 महीने के एनडीए सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है।आर्थिक भ्रष्टाचार ही नहीं कोई राजनीतिक आरोप भी सरकार पर नहीं लगा है।

मोदी ने कहा कि राष्ट्रवाद हमारी ताकत है और उसी को लेकर आगे बढ़ेंगे।गृह मंत्री और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समापन के बाद संवाददाताओं को मोदी के भाषण के बारे में जानकारी देते हुए ये बताया।
मोदी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अपनी क्षमताओं का और अधिक विकास करते हुए समाज के सभी वर्गों तक पहुंच बनाए और उन तक सरकार के रचनात्मक कार्यों को ले जाएं।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने धरती से जुड़े मुद्दों को आजादी की लड़ाई से जोड़ने की रणनीति अपनाई थी और इसके चलते उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन का जनाधार बढ़ाया। राजनाथ सिंह ने इस बात की भी पुष्टि करने से इंकार कर दिया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने राजनीतिक प्रस्ताव रखते हुए मोदी को देश के लिए ईश्वर की ओर से उपहार बताया है।

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय